Oscars: ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को क्या-क्या मिलते हैं फायदे, कितनी होती है प्राइज मनी? जानें सबकुछ

15 मार्च की शाम को डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 का भव्य समारोह आयोजित किया गया.

How much prize money and Benifits do Oscar Awards winners get
Image Source: Social Media

Oscars 2026: 15 मार्च की शाम को डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 का भव्य समारोह आयोजित किया गया. इस साल की सेरेमनी को कॉनन ओ'ब्रायन ने होस्ट किया. समारोह में कई फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी. पॉल थॉमस एंडरसन की फ़िल्म 'वन बैटल आफ़्टर अनदर' ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और कई बड़े अवॉर्ड जीते. वहीं, रायन कूगलर की फ़िल्म 'सिनर्स' ने बेस्ट एक्टर सहित अन्य अवॉर्ड जीतकर अपनी सफलता दिखाई.

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि ऑस्कर विजेताओं को क्या-क्या मिलता है, क्या उन्हें कैश प्राइज मिलती है और अवॉर्ड जीतने के असली फायदे क्या हैं.

क्या ऑस्कर विजेताओं को राशि मिलती है?

ऑस्कर, सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड होने के बावजूद, विजेताओं को सीधे तौर पर कोई कैश प्राइज मनी नहीं दी जाती. चाहे वह बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म, या बेस्ट डायरेक्टर जैसी कोई भी प्रमुख कैटेगरी हो, एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ केवल सम्मान और प्रतिष्ठा देती है.

विनर्स को मिलती है आइकॉनिक ऑस्कर स्टैच्यू, जिसे आम भाषा में ऑस्कर ट्रॉफी कहा जाता है. यह ट्रॉफी सोने की लेयर से बनी होती है और फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान मानी जाती है.

एकेडमी के नियमों के मुताबिक, ट्रॉफी की आधिकारिक कीमत केवल $1 है. विजेता इसे तब तक बेच नहीं सकते, जब तक पहले उसे $1 में एकेडमी को वापस बेचने का विकल्प न दें.

ट्रॉफी बनाने का वास्तविक खर्च लगभग $400 होता है, जो भारतीय मुद्रा में 36,000 रुपये से अधिक है.

हालांकि, असली लाभ विजेताओं को ट्रॉफी से नहीं बल्कि इसके प्रभाव और अवसरों से मिलता है.

ऑस्कर जीतने के फायदे

भले ही विजेताओं को सीधे पैसे न मिलें, लेकिन "ऑस्कर इफेक्ट" के चलते उन्हें कई तरह के फायदे होते हैं.

कमाई में बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्कर जीतने के बाद कलाकारों की फीस में लगभग 20% तक वृद्धि हो सकती है.

इसका मतलब है कि अगले प्रोजेक्ट्स में कलाकार अधिक भुगतान की मांग कर सकते हैं.

बड़ी फिल्मों और रोल्स के अवसर

विजेता अक्सर बड़े बजट की फिल्मों, प्रमुख निर्देशक और स्टूडियोज़ के साथ काम करने का मौका पाते हैं.

यह उनके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाता है.

ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन

ऑस्कर विजेता कलाकारों को बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट डील्स मिलते हैं.

इससे अतिरिक्त आमदनी के साथ साथ उनकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है.

फ़िल्म की कमाई में इजाफा

जिन फिल्मों को बेस्ट पिक्चर या अन्य प्रमुख अवॉर्ड मिलते हैं, उनकी टिकट बिक्री, स्ट्रीमिंग संख्या, और मीडिया कवरेज में आमतौर पर भारी बढ़ोतरी होती है.

इससे फिल्म के निर्माताओं और निवेशकों को भी आर्थिक लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे पार कर रहे भारतीय जहाज, ईरान के साथ क्या हुई डील? जयशंकर ने बताई अंदर की बात