क्या OLA-Uber से ज्यादा किफायती है भारत टैक्सी ऐप? यहां पढ़ें इस सवाल का जवाब

राजधानी दिल्ली में सड़कों पर ओला-ऊबर और तमाम प्लेटफॉर्म के जरिए कैब सर्विस शुरू हुई है. अब इन्हीं सर्विस को टक्कर देने सरकार ने अपना एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसकी शुरुआत 1 जनवरी से की जा चुकी है.

How much affordable bharat taxi app from ola and uber
Image Source: Social Media

राजधानी दिल्ली में सड़कों पर ओला-ऊबर और तमाम प्लेटफॉर्म के जरिए कैब सर्विस शुरू हुई है. अब इन्हीं सर्विस को टक्कर देने सरकार ने अपना एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसकी शुरुआत 1 जनवरी से की जा चुकी है. आप इसे 'भारत टैक्सी' के नाम से जान सकते हैं. बुक करवाने के लिए आपको ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता होग. जिसके बाद सर्विस का लाभ उठा पाएंगे. 

प्लेटफॉर्म लॉन्च होने के बाद से ही एक सवाल सभी के मन में आ रहा है, ये कि क्या .ये प्लेटफॉर्म अन्य से किफायती है या नहीं. क्या इसमें कम पैसों में राइड करने का लाभ मिलेगा. प्लेटफॉर्म का क्या सिस्टम है आइए डिटेल में जानते हैं. इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है. खास बात यह है कि इसमें किराए को लेकर पारदर्शिता और सरल सिस्टम पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है.

दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड नेटवर्क होने का दावा

भारत टैक्सी को ड्राइवरों के स्वामित्व वाले सबसे बड़े कोऑपरेटिव नेटवर्क के तौर पर पेश किया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में इस प्लेटफॉर्म से अब तक 56 हजार से अधिक ड्राइवर जुड़ चुके हैं. फिलहाल यह सेवा केवल दिल्ली तक सीमित है, लेकिन भविष्य में इसे अन्य शहरों तक विस्तार देने की योजना भी मानी जा रही है.

Bharat Taxi ऐप से होगी बुकिंग, ऐसे करें डाउनलोड

भारत टैक्सी की सेवाएं पूरी तरह मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी. यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के लिए अलग-अलग ऐप तैयार किए गए हैं, जिन्हें Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है.यात्रियों को कैब बुक करने के लिए Bharat Taxi Rider App, जबकि ड्राइवरों को Driver App डाउनलोड करना होगा.यह ध्यान रखना जरूरी है कि यूजर केवल वही ऐप इंस्टॉल करें, जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया हो.

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई विकल्प

भारत टैक्सी पर यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से कई सेवाओं का विकल्प मिलेगा. इसमें Non-AC कैब,AC कैब,बाइक टैक्सी,XL यानी बड़ी कैब,भारत ट्रांजिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यूजर ऐप पर अपनी पसंद की सेवा चुनकर आसानी से बुकिंग कर सकेंगे. यही सर्विस अन्य प्लेटफॉर्म पर भी हैं इस कारण इसे उनका मुकाबला माना जा रहा है. 

ड्राइवरों के लिए क्यों खास है भारत टैक्सी?

ओला और उबर जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स पर ड्राइवरों को भारी कमीशन देना पड़ता है, जिससे उनकी कमाई प्रभावित होती है. वहीं भारत टैक्सी मॉडल में कमीशन बेहद कम या शून्य रखने की बात कही गई है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

ड्राइवरों को मिलेगा किराए का बड़ा हिस्सा

टैक्सी कोऑपरेटिव के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को यात्रियों द्वारा चुकाए गए किराए का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा मिलेगा. इससे ड्राइवरों की आय बढ़ेगी और उन्हें अपने काम का बेहतर रिटर्न मिलेगा. माना जा रहा है कि इससे सेवा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी और यात्रियों को समय पर कैब मिलने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगी Oppo Reno 15 Series, 200MP Camera के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें कितनी होगी कीमत