चीन, पाकिस्तान से लेकर तुर्की तक... कितने देशों तक पहुंच सकती है भारत की अग्नि-4 मिसाइल? देखिए रेंज

भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत करते हुए अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया.

How many countries can Indias Agni-4 missile reach From China Pakistan Türkiye
Image Source: Social Media

Agni-4 Missile: भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत करते हुए अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी तय मानकों को पूरा किया.

यह परीक्षण भारतीय सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में किया गया. अग्नि-4 भारत की सबसे ताकतवर लंबी दूरी की मिसाइलों में शामिल है, जिसकी मारक क्षमता 4,000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जाती है. इसे पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने के लिए तैयार किया गया है.

रक्षा मंत्रालय ने दी सफल परीक्षण की जानकारी

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया.

इस परीक्षण से भारत की रणनीतिक क्षमता और मजबूत हुई है.

अग्नि-4 की पहुंच में कौन-कौन से देश?

अग्नि-4 की लंबी दूरी के कारण एशिया के कई देशों के अलावा पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी पहुंच में आ सकते हैं.

इसकी रेंज में चीन, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, अफगानिस्तान और मालदीव जैसे पड़ोसी देश शामिल हैं.

इसके अलावा ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन, रूस, तुर्की, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देशों के कुछ हिस्से भी इसकी संभावित पहुंच में आते हैं.

भारत की मिसाइल ताकत में अग्नि-5 सबसे आगे

अग्नि-4 के अलावा भारत के पास अग्नि-5 जैसी लंबी दूरी की मिसाइल भी है. अग्नि-5 को भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों में गिना जाता है.

यह सतह से सतह पर हमला करने वाली परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जाती है.

अग्नि-5 में है आधुनिक तकनीक

अग्नि-5 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. यह एमआईआरवी तकनीक से लैस है, जिसकी मदद से एक मिसाइल से कई अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है.

भारत की अग्नि मिसाइल श्रृंखला देश की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है और इससे भारत की रणनीतिक ताकत को मजबूती मिलती है.

ये भी पढ़ें- Rafale Deal: भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 114 नए राफेल फाइटर जेट! फ्रांस ने दिया बड़ा ऑफर, कब होगी डील?