Bharat 24 Viksit Bharat 2047 Conclave: भारत 24 का खास कार्यक्रम विकसित भारत 2047 में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. इनमें UP के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस खास कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई. कार्यक्रम में उन्होंने महाकुंभ से लेकर कई खास मुद्दों पर बातचीत की.
किसे देते हैं महाकुंभ का श्रेय?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ. महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया. ऐसे में इस सफल आयोजन का श्रेय डिप्टी सीएम किसे देना चाहते हैं. कार्यक्रम में जब यह सवाल उनसे किया गया तो उन्होंने कहा कि PM मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में इस खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पीएम मोदी के मार्गदर्शन का उत्तर प्रदेश सरकार ने पालन किया है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस तरह आगे बढ़ रहा UP?
डिप्टी सीएम ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में UP सरकार ने अभूतपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती हमारे पास डॉक्टरों की कमी थी. इस कमी को पीएम मोदी ने One District One Medical Collage के माध्यम से सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज को खुलवाने की कार्रवाई को शुरू किया. उन्होंने कहा कि मुझे ये कहने में काफी खुशी है कि आज 2017 में जब हमें काम करने का अवसर मिला था, वो ऐसा समय था जब मेडिकल क्षेत्र में मात्र 12 कॉलेज थे. आज हमारे पास 80 मेडिकल कॉलेज हैं. यह सरकारी और प्राइवेट दोनों का आंकड़ा है. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की वृद्धि तो हुई लेकिन चिकित्सकों में भी वृद्धि हुई है.
लोकबंधु अस्पताल पर क्या बोले डिप्टी सीएम?
लखनऊ में सोमवार को लोकबंधु अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी हुई थी. इस दौरान अस्पताल में मौजूद कई मरीज फंसे थे. जिन्हें निकालने का प्रयास किया गया. घटना के गदौरान मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया. वहीं जब अब मौके पर कैसी स्थिती है कार्यक्रम में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. उन्होंने बताया कि कल रात 9 बजकर 30 मिनट पर धुंआ देखा गया.
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज से डेढ महीने पहले ही हमने अस्पताल में मॉक ड्रिलिंग और फायर सेफ्टी करवाया था. इस कारण अस्पताल वालों ने जैसे ही धुंआ देखा तो तुरंत ही सेफ्टी के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई. इसके साथ-साथ तत्काल मरीजों को शिफ्ट किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टॉफ ने तत्परता दिखाई और सभी मरीजों को एंबुवेंस के सहारे जल्द से जल्द शिफ्ट करवाया. इसके लिए हमने अपने अधिकारियों को शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं खुद मौके पर मौजूद था.
यह भी देखें: