Honor X7c 5G: Honor ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Honor X7c 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो हाई स्पीड इंटरनेट, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं. 50MP के प्राइमरी कैमरा और 5200mAh की बैटरी के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनकर सामने आया है.
कीमत और उपलब्धता
Honor X7c 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. यह फोन फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू हो रही है.
डिजाइन और डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20.1:9 है. डिस्प्ले Aluminosilicate ग्लास से प्रोटेक्टेड है और यह 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट करती है. बड़े डिस्प्ले के कारण वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है.
कैमरा और फोटोग्राफी
Honor X7c 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर है. इसके साथ 2MP डेप्थ कैमरा मौजूद है जो 8x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Adreno 613 GPU मौजूद है. 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. यह Android 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है.
बैटरी और अन्य खूबियां
Honor X7c 5G में 5200mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 24 घंटे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 18 घंटे शॉर्ट वीडियो, 59 घंटे म्यूजिक और 46 घंटे वॉइस कॉल तक बैकअप देता है. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और अल्ट्रा-पावर सेविंग मोड भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: BSNL का धांसू ऑफर, इस प्लान पर मिल रहा 6000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, इस तारीख तक उठा सकते हैं फायदा