होली से पहले यूपीवासियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर के लिए जारी किए इतने करोड़ रुपये

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार घोषित किया है. उन्होंने 1,500 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

Holi CM Yogi big gift to the people of Uttar Pradesh crores of rupees released free gas cylinders
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार घोषित किया है. उन्होंने 1,500 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं.

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत संचालित है, जो गरीब परिवारों और महिलाओं को स्वच्छ रसोई गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही साल में नौ सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करती है. अब राज्य सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली के अवसर पर हर परिवार को एक-एक सिलेंडर फ्री मिलेगा, ताकि हर परिवार अपनी रसोई की ऊर्जा जरूरतों को सम्मानजनक तरीके से पूरा कर सके.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा पोस्ट 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा. इस क्रम में आज 1,500 करोड़ रुपये की राशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. पावन पर्व होली से पहले यह तोहफा सभी लाभार्थियों के लिए शुभ है.”

एक-एक सिलेंडर फ्री, सब्सिडी सीधे बैंक खाते में

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि केंद्र सरकार हर सिलेंडर पर 335.40 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में उपलब्ध कराती है. साल में नौ सिलेंडर पर यह सुविधा पहले से लागू है, लेकिन अब दीपावली और होली के मौके पर हर परिवार को अतिरिक्त एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल हर परिवार को सम्मानजनक रूप से ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए की गई है.

निवेश और रोजगार के नए अवसर

सीएम योगी ने इस अवसर पर बताया कि जर्मनी, जापान, सिंगापुर और अन्य देशों से आने वाले निवेश का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा. उन्होंने कहा कि निवेश सिर्फ किसी एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं को रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हाल ही में जर्मनी से लौटे हैं और उन्होंने राज्य में निवेश की संभावनाओं और निर्माणाधीन रक्षा विनिर्माण गलियारे का जायजा लिया.

निवेश से राज्य को होगा व्यापक लाभ

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि विदेशी निवेश राज्य के लिए स्थायी बदलाव लाएगा. उन्होंने जोर दिया कि निवेशक जानते हैं कि राज्य सरकार सुरक्षा और निर्णायक फैसलों के माध्यम से उनके निवेश की रक्षा करेगी. सीएम ने स्पष्ट किया, “जर्मनी या जापान से आने वाला निवेश किसी व्यक्तिगत परिवार के लिए नहीं है, बल्कि पूरे राज्य और इसके युवाओं के लिए फायदेमंद होगा. इससे राज्य में सम्मानजनक रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.”

हर पहलू में राज्य को मिली तरक्की

योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पर दुनिया का ध्यान कम था, लेकिन आज हर बड़ा निवेशक राज्य में आने की इच्छा रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले फ्री सिलेंडर और विदेशी निवेश दोनों ही राज्य के विकास और लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करने वाली महत्वपूर्ण पहल हैं.

ये भी पढ़ें- इजरायल-ईरान टकराव के बीच भारत में बढ़ी हलचल, एयर इंडिया ने इन उड़ानों को तत्काल किया रद्द