Chaupati Ki Holi: मार्च में होली का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसका इंतजार हर किसी को है. हर साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली की अलग ही धमक देखने को मिलती है और इस बार होली भी हमेशा की तरह खास होने वाला है. यहां 4 मार्च को गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिलेगी. दरअसल, अदब तहजीब के शहर में चौपटिया की होली मशहूर है. यह परंपरा करीब 52 सालों से चली आ रही है जो इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी. यहां शुभ संस्कार समिति की ओर से चौपटिया से होली का जुलूस निकाला जाएगा जो कि कक्कड़ पार्क से निकलेगा और मुस्लिम इलाकों से होकर गुजरता है. शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे का कहना है कि 4 मार्च को सुबह 9:30 बजे कक्कड़ पार्क चौपटिया से जुलूस शुरू होगा.
ये भी पढ़ें- भैरव बटालियन की ताकत और एडवांस हथियारों का प्रदर्शन... ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की तैयारी शुरू! देखें VIDEO