Holi 2026 Date: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इसके अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है. इस बार पूर्णिमा की तिथि दो दिन पड़ने की वजह से लोग तारीख को लेकर उलझन में हैं.
पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:56 बजे शुरू होगी और 3 मार्च 2026 को शाम 5:07 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर पूर्णिमा 3 मार्च को मानी जाएगी.
होलिका दहन कब करें?
2 मार्च की रात भद्रा का समय मध्यरात्रि 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगा. वहीं 3 मार्च को दोपहर से शाम तक साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा और उसके बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी.
इसी वजह से कुछ ज्योतिषाचार्य 2 मार्च को होलिका दहन करना सही मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि 3 मार्च को भद्रा रहित समय में होलिका दहन किया जा सकता है. इसलिए लोग अपने स्थानीय पंचांग या पंडित की सलाह के अनुसार तिथि तय कर सकते हैं.
होली 2026 कब खेली जाएगी?
रंगों की होली हमेशा होलिका दहन के अगले दिन मनाई जाती है. यह पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस साल चैत्र प्रतिपदा 4 मार्च 2026 को है. इसलिए 2026 में रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी.
ये भी पढ़ें- India AI Impact Summit: PM मोदी की 5 बड़ी बातें, जानिए कैसे बदल रहा है भारत?