पहले साधा निशाना, अब दिखाई नरमी! हिना खान ने शिल्पा को फैंस की ये अपील, जानें क्या कहा

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy: टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता के खिलाफ लगाया गया उनका यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था.

Hina Khan changes tone on Shilpa controversy appeals to fans to maintain peace
Image Source: Social Media

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy: टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता के खिलाफ लगाया गया उनका यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई और कई लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई.

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए हिना खान ने बिना नाम लिए कहा था कि किसी पर झूठा आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है. उनके इस बयान के बाद शिल्पा शिंदे ने भी पलटवार किया और हिना को अपनी सेहत और बीमारी पर ध्यान देने की सलाह दी. इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया.

अब हिना ने फैंस से की खास अपील

हालांकि ताजा घटनाक्रम में हिना खान ने अपने फैंस को एक सकारात्मक संदेश दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को ट्रोल न करें और किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से बचें.

"हर इंसान से गलतियां हो सकती हैं"

हिना ने अपने संदेश में कहा कि हर व्यक्ति से गलतियां होती हैं और समय के साथ लोग बदल भी जाते हैं. उन्होंने लिखा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं देखी हैं, लेकिन उनका हमेशा से मानना रहा है कि नफरत की जगह प्यार, दया और इंसानियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

फैंस को दी मर्यादा बनाए रखने की सलाह

अभिनेत्री ने कहा कि यदि कोई उनका समर्थन करता है, तो उसे भी सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना चाहिए. किसी से मतभेद होने का मतलब यह नहीं है कि उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाए.

ट्रोलिंग करने वालों को दी चेतावनी

हिना खान ने साफ कहा कि जो लोग उनके नाम पर नफरत फैलाएंगे या दूसरों को ट्रोल करेंगे, उन्हें वह ब्लॉक भी कर सकती हैं. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से सोशल मीडिया पर सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की.

दया और सम्मान का दिया संदेश

अपने संदेश के अंत में हिना ने सभी से एक-दूसरे के प्रति दयालु और संवेदनशील रहने की अपील की. उनका कहना है कि किसी भी विवाद का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि समझदारी और सम्मान के साथ दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- अभी हमला रोको... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप का आया तीखा बयान, दोनों देशों को दी चेतावनी