इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हीरो की ब्रांड Vida ने अब बच्चों के लिए भी खास पेशकश की है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Vida Dirt.E K3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक खास तौर पर उन बच्चों और नए राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है, जो ऑफ-रोड राइडिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं.
इस इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹69,990 रखी गई है, जो कीमत के लिहाज से हीरो HF डिलक्स जैसी पेट्रोल बाइक के आसपास है.
4 से 10 साल के बच्चों के लिए खास डिजाइन
Vida Dirt.E K3 को 4 से 10 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फुली एडजस्टेबल डिजाइन है. इस बाइक में व्हीलबेस और सीट हाइट दोनों को एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे यह बच्चे की लंबाई और उम्र के साथ खुद को ढाल लेती है. इसके अलावा सस्पेंशन को भी Small, Medium और High—तीन अलग-अलग लेवल में सेट किया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि बाइक लंबे समय तक बच्चे के काम आती है और जल्दी आउटडेटेड नहीं होती.
बैटरी, मोटर और रेंज की पूरी जानकारी
Vida Dirt.E K3 में 360 Wh की रिमूवेबल बैटरी और 500W का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है. चार्जिंग की बात करें तो बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक औसतन 23 घंटे तक चल सकती है, जो बच्चों के इस्तेमाल के लिहाज से काफी बेहतर मानी जा रही है.
गेम की तरह तीन राइडिंग मोड
इस इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. Beginner, Amateur और Pro.इन मोड्स को ऐसे समझा जा सकता है जैसे वीडियो गेम के लेवल. जैसे-जैसे बच्चा बाइक चलाने में एक्सपर्ट होता है, वह अगले मोड पर स्विच कर सकता है और ज्यादा स्पीड का अनुभव ले सकता है.
सेफ्टी फीचर्स और पैरेंटल कंट्रोल
Vida Dirt.E K3 को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने पर खास जोर दिया गया है. इसमें मैग्नेटिक किल स्विच वाला लैनिार्ड दिया गया है, जिसे खींचते ही बाइक की पावर तुरंत कट जाती है. इसके अलावा बाइक में चेस्ट पैड, रिमूवेबल फुटपेग, ब्रेक रोटर कवर और पीछे की तरफ ग्रैब्रेल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे बाइक को उठाना और कार में ले जाना आसान हो जाता है.
मोबाइल ऐप से निगरानी की सुविधा
कंपनी ने इसमें ऐप-बेस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी है. माता-पिता मोबाइल ऐप के जरिए स्पीड लिमिट सेट कर सकते हैं, बच्चे की राइडिंग एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और बाइक के इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं. कुल मिलाकर, Vida Dirt.E K3 बच्चों के लिए एक सेफ, एडजस्टेबल और फ्यूचर-रेडी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक बनकर सामने आई है, जो उन्हें कम उम्र से ही इलेक्ट्रिक राइडिंग का अनुभव देती है.
यह भी पढ़ें: साल के आखिरी महीने में होंडा दे रहा आपको तोहफा, अमेज, सिटी और एलिवेट पर बंपर डिस्काउंट; कितनी सस्ती हुई का