बॉलीवुड के सबसे बड़े रोमांटिक आइकॉन में से एक, धर्मेंद्र के जाने ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार के दिलों में एक बेहद गहरा खालीपन छोड़ दिया है. 24 नवंबर को जब उनके निधन की खबर सामने आई, तब से उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं. परिवार की ओर से भले ही अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया, लेकिन उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पहली बार अपनी भावनाएँ दुनिया के सामने रखी हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ यादगार तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला संदेश साझा किया है, जिसमें धर्मेंद्र के प्रति उनका प्यार, सम्मान और बीती यादों की गहराई साफ दिखाई देती है.
हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया भावुक संदेश
धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने लिखा धरम जी… वो सिर्फ मेरे पति नहीं थे, बल्कि मेरी दुनिया थे. दो बेटियों ईशा और अहाना के प्यार करने वाले पिता, मेरे दोस्त, मेरे फिलॉसफर, मेरे गाइड… और हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ निभाने वाले साथी. वो मेरे लिए सब कुछ थे.” हेमा लिखती हैं कि धर्मेंद्र ने सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार का दिल जीत लिया था. उनका सहज स्वभाव, प्यार भरा व्यवहार और सभी के प्रति उनकी सच्ची दिलचस्पी, उन्हें हर किसी का अपना बना देती थी.
Togetherness over the years - always there for us🙏❤️Some special moments.. pic.twitter.com/xM1ynk8eyl
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
“एक लेजेंड… लेकिन ज़मीन से जुड़े हुए”
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की प्रोफेशनल लाइफ को याद करते हुए लिखा कि वह जितने बड़े सुपरस्टार थे, उतने ही विनम्र इंसान भी थे.उन्होंने कहा उनका टैलेंट, उनकी लोकप्रियता और फिर भी उनकी सादगी… यही उन्हें एक ऐसा आइकॉन बनाता है जो हमेशा याद किए जाएंगे. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी चमक और उनकी पहचान हमेशा अमर रहेगी.” हेमा ने यह भी लिखा कि उनके जाने के बाद जो खालीपन है, वह जिंदगी भर भर नहीं पाएगा. लेकिन साथ गुज़ारे हुए खूबसूरत लम्हे ज़िंदगी भर उनके दिल में जिंदा रहेंगे.
Dharam ji❤️
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need - in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5
साझा कीं कुछ अनमोल यादें
पोस्ट के अंत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग, प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ नजर आ रहा है. इन फोटोज़ को देखकर उनके फैंस भी भावुक हो उठे.
यह भी पढ़ें: कब शुरू होगा नागिन का 7वां सीजन? प्रोमो हुआ रिलीज; करन कुंद्रा और ईशा सिंह का लुक रिवील