Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी है. मंगलवार सुबह से कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह के वक्त बारिश होने से सबसे ज्यादा असर दफ्तर जाने वाले लोगों पर पड़ा है. सड़कों पर पानी भरने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ ऑटो से सफर करने वाले और पैदल राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है. जलभराव की वजह से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित होने की आशंका है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई थी. मौसम के पूर्वानुमान में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में बारिश के तेज होने के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, घने बादलों ने दिन में किया अंधेरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट