Haryana Diary : पंचकूला में क्रिकेट का महासंग्राम, CM Nayab Saini ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में नमो क्रिकेट लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हुई. सीएम नायब सिंह सैनी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई.

Bharat 24

Haryana Diary: पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में नमो क्रिकेट लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आगाज हुआ. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशामुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई. नमो क्रिकेट लीग के इस आयोजन में पांच राज्यों की 3200 से अधिक टीमों और 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न राज्यों में मुकाबले जीतकर 32 विजेता टीमें प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए पंचकूला पहुंची हैं. टूर्नामेंट के मुकाबले 4 अक्टूबर 2026 तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर में खेले जाएंगे.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ में बल्ला हो तो भविष्य संवरता है, लेकिन हाथ नशे की गिरफ्त में हो तो भविष्य बिखर जाता है. उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज का संदेश देने वाला अभियान भी है. सीएम ने इस विराट आयोजन के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के साथ सुखद अनुभव लेकर लौटने की उम्मीद जताई.

ये भी पढ़ें- Breaking News: सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे! PM Modi ने शेयर किया खास VIDEO