Haryana Diary: हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 शुरू! 3000 करोड़ का मेगा प्लान लॉन्च

Haryana Diary: हरियाणा में जलजीवन मिशन के दूसरे चरण को लागू करने के लिए वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

Bharat 24

Haryana Diary: हरियाणा में जलजीवन मिशन के दूसरे चरण को लागू करने के लिए वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. हरियाणा सरकार की तरफ से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त और सचिव मोहम्मद शाह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. एमओयू कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- बिहार में शिक्षकों के तबादले का बदलेगा तरीका, नई नीति के तहत अब इन बातों को रखकर होंगे ट्रांसफर; जानें सबकुछ