Haryana Diary: हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात! CM Nayab Saini का रोजगार वाला Vision

Haryana Diary: हरियाणा सरकार ने 23 जिलों की स्किल गैप रिपोर्ट जारी करते हुए युवाओं को AI, सेमीकंडक्टर, EV और सोलर जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए तैयार करने पर जोर दिया है. उद्योगों को ITI-पॉलिटेक्निक से जोड़कर डिग्री के साथ रोजगारपरक हुनर देने की योजना है.

Bharat 24

Haryana Diary: हरियाणा में युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट स्किल गैप स्टडी और प्रदेश के 23 जिलों की स्किल गैप रिपोर्ट जारी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में युवाओं को सिर्फ डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ऐसे हुनर से लैस करना जरूरी है, जिसकी इंडस्ट्री में वास्तविक मांग है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), सोलर और ऑटोमोबाइल जैसे आधुनिक क्षेत्रों में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं. ऐसे में युवाओं को इन क्षेत्रों के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच सीधा तालमेल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Nigeria Military Plane Crash : नाइजीरिया में सबसे बड़ा विमान हादसा! 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप!