Nigeria Military Plane Crash : नाइजीरिया में सबसे बड़ा विमान हादसा! 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप!

Major plane crash in Nigeria death of 32 people sparks panic

Nigeria Military Plane Crash: नाइजीरिया में सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसे ने हड़कंप मचा दिया. नाइजीरियाई वायुसेना का एक ATR-42 विमान दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 25 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों समेत कुल 32 लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी 32 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.