हरियाणा की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, लाडो लक्ष्मी योजना एप हुआ लॉन्च, जानें कैसे करें अप्लाई

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और मजबूत कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है.

Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana mobile app launched learn how to apply through the app
Image Source: Social Media

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और मजबूत कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत अब महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी.

मोबाइल ऐप से घर बैठे करें आवेदन 

इस योजना की खास बात यह है कि अब आवेदन के लिए कहीं लाइन में लगने या दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं. सरकार ने इसके लिए एक स्पेशल मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे महिलाएं घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं. ऐप का इंटरफेस सरल है और कुछ स्टेप्स में आप आसानी से आवेदन कर सकती हैं.

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना में अविवाहित और विवाहित, दोनों प्रकार की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. शर्त सिर्फ इतनी है कि महिला हरियाणा की निवासी हो और उसके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हों.

ऐसे करें मोबाइल ऐप से आवेदन

सबसे पहले अपने मोबाइल में 'लाडो लक्ष्मी योजना ऐप' को डाउनलोड करें. ऐप खोलकर मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें. अब फॉर्म में उस महिला की पूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं. परिवार के सदस्यों की जानकारी, घर का पता और सालाना आय की डिटेल दर्ज करें. इसके बाद महिला के बैंक अकाउंट की जानकारी और मोबाइल से लाइव फोटो अपलोड करें. सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

इन दस्तावेज़ों की होगी ज़रूरत

  • महिला का आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर
  • बिजली कनेक्शन की डिटेल
  • हरियाणा कौशल विकास पंजीकरण नंबर (अगर उपलब्ध हो)
  • घर में अगर कोई वाहन है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर
  • महिला के नाम से चालू बैंक अकाउंट की जानकारी

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कब से शुरू होगी 'लाडो लक्ष्मी योजना'? जानें आपको कैसे मिलेगा इसका लाभ