Haryana: श्रीराम के चरणों में हनुमान बने कलाकार ने तोड़ा दम, लोग एक्टिंग समझ बजाते रहे तालियां

Haryana News: सेवानिवृत्त जेई हरीश मेहता एक्टिंग करते-करते श्रीराम बने एक बच्चे के चरणों में झुके और फिर उठ नहीं पाए.

Haryana: श्रीराम के चरणों में हनुमान बने कलाकार ने तोड़ा दम, लोग एक्टिंग समझ बजाते रहे तालियां

भिवानी, भारत 24 डिजिटल डेस्क:  अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) के चलते देशभर में कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में हरियाणा के भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में रामलीला (Bhiwani Ramleela) के दौरान एक दुर्घटना घट गई. यहां हनुमान का रोल निभाते हुए हरीश मेहता (Harish Mehta) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

तालियां बजाने लगे लोग 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेवानिवृत्त जेई हरीश मेहता एक्टिंग करते-करते श्रीराम बने एक बच्चे के चरणों में गिर जाते हैं. जिसके बाद लोग तालियां बजाने लगे क्योंकि उन्हें लगा कि वह एक्टिंग है. काफी समय तक दर्शकों को लगा कि हनुमान अभी पूजा ही कर रहे हैं. फिर जब वो नहीं उठे तो वहां मौजूद कलाकारों ने उन्हें  रामलीला स्टेज से ही अंचल अस्पताल ले गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

कौन थे हरीश मेहता? 

जानकारी के मुताबिक मृतक हरीश मेहता बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे. वो पिछले 25 सालों से रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे थे. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मंचन के दौरान वो रामजी के चरणों में झुके और फिर उठ नहीं पाए. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.