Hanuman Ansh Records: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई से हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने पांचवें वीकेंड में भी जबरदस्त कारोबार किया और सभी को हैरान कर दिया.
खास बात यह है कि पांचवें वीकेंड की कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की टॉप-5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है.
पांचवें वीकेंड में बनाया नया रिकॉर्ड
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 115 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘हनुमान अंश’ के पांचवें वीकेंड की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें वीकेंड में कुल 45.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस कमाई के साथ ‘हनुमान अंश’ पांचवें वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गई है. फिल्म ने इस मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
'HANUMAN ANSH' CREATES HISTORY IN *EXACTLY ONE MONTH* – HIGHEST WEEKEND 5 EVER – ALL TIME BLOCKBUSTER...
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2026
🔥 Day 1: ₹ 9 lacs
🔥 Day 31 [Sunday]: Crosses ₹ 100 cr
UNBELIEVABLE - UNIMAGINABLE - UNPRECEDENTED TREND.#HanumanAnsh continues its DREAM RUN... The film released exactly… pic.twitter.com/77x0UpOHVt
पांचवें वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
इस तरह ‘हनुमान अंश’ ने पांचवें वीकेंड की कमाई में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
अब विदेशों में रिलीज होगी फिल्म
भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘हनुमान अंश’ को विदेशों में भी रिलीज करने की तैयारी है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को 11 सितंबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अब देखना होगा कि भारत में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करने वाली ‘हनुमान अंश’ विदेशों में दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती है.
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने संडे को मचाया भौकाल, ‘हनुमान अंश’ ने भी लूटी महफिल ,जानें बॉक्स ऑफिस पर किसका चला सिक्का