Hanuman Ansh Collection: 45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, RRR समेत 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

Hanuman Ansh Collection: बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही कहानी लिख दी है. रिलीज के शुरुआती दौर के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से रफ्तार पकड़ी और अब लगातार बड़े आंकड़े दर्ज कर रही है.

hanuman-ansh-box-office-45-days-collection-profit-records
Image Source: Social Media

Hanuman Ansh Collection: बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही कहानी लिख दी है. रिलीज के शुरुआती दौर के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से रफ्तार पकड़ी और अब लगातार बड़े आंकड़े दर्ज कर रही है. नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म ने 45वें दिन भी शानदार कमाई की है. महज 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का प्रदर्शन अब कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन से आगे निकल चुका है.

45वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरसे करोड़ों

'हनुमान अंश' ने अपने 45वें दिन यानी सातवें रविवार को 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले फिल्म ने 43वें दिन 5 करोड़ और 44वें दिन 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई वीकडेज में भले ही सिंगल डिजिट में रही, लेकिन वीकेंड आते ही कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला.

इंडिया नेट कलेक्शन 271 करोड़ के पार

फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40 लाख और तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके बाद चौथे हफ्ते में 61 करोड़, पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. 45वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

RRR समेत इन फिल्मों से निकली आगे

वर्ल्डवाइड कमाई में भी 'हनुमान अंश' ने बड़ा आंकड़ा छू लिया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 26 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने RRR के हिंदी वर्जन के 342.01 करोड़, बैंग बैंग के 340 करोड़, दृश्यम 2 के 339.89 करोड़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के 335.99 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के आंकड़े पर है.

1.8 करोड़ के बजट से 15 हजार फीसदी से ज्यादा मुनाफा

'हनुमान अंश' की सबसे बड़ी चर्चा उसके मुनाफे को लेकर भी हो रही है. कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपये था, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस हिसाब से फिल्म का प्रॉफिट 15,004 फीसदी से ज्यादा बताया जा रहा है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने के साथ फिल्म की कमाई का सफर लगातार चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की फिल्मों का धमाका, ‘टॉक्सिक’ समेत 5 फिल्में होंगी रिलीज