सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, इस राज्य में 11,000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए योग्यता और सैलरी

Gujarat Teacher Vacancy 2026: अगर आप बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ चुका है. गुजरात में प्राइमरी टीचर के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है.

Gujarat Teacher Vacancy 2026 Primary Teacher Bharti for 11,000 posts
Image Source: Freepik

Gujarat Teacher Vacancy 2026: अगर आप बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ चुका है. गुजरात में प्राइमरी टीचर के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से क्लास 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसके साथ ही आपको सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा और एक अच्छी सैलरी भी दी जाएगी. यदि आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख जल्द आ रही है, इसलिए देर न करें और जल्दी से आवेदन करें.

आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

इस भर्ती का आयोजन गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (GSPESC) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कुल 11,000 पदों पर चयन किया जाएगा. ये सभी पद प्राइमरी स्कूलों में टीचर के रूप में हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 अप्रैल है, यानी अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा.

आवेदन की योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ विशेष योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. सबसे पहले, उम्मीदवार का टीईटी-1 (TET-1) परीक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास D.El.Ed. या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. अगर कोई उम्मीदवार D.El.Ed. के फाइनल ईयर में है तो उसे भी आवेदन करने का अधिकार है. इसके अलावा, उम्मीदवार को जिस विषय में पढ़ाना है, उस विषय का आधारभूत ज्ञान होना चाहिए ताकि बच्चों को सही तरीके से पढ़ाया जा सके.

उम्र सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें आवेदन में आसानी हो सके.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभ में पहले 5 साल तक 26,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. इसके बाद नियमित वेतनमान के तहत उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. यह एक अच्छी और स्थिर आय का अवसर है, जो सरकार की ओर से प्रदान किया जा रहा है.

चयन प्रक्रिया

गुजरात सरकार द्वारा की जा रही इस भर्ती में चयन प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है. उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी मानकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. यदि सभी दस्तावेज सही पाए गए तो उम्मीदवारों को संबंधित जिला और स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे. खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में और भी आसानी होगी.

आवेदन शुल्क और भुगतान

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क सभी वर्गों के लिए समान है. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जायें.
  • वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: BPCL Vacancy 2026: भारत पेट्रोलियम में बंपर पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?