Gujarat Flood News: देश के कई हिस्सों में मानसून इस वक्त राहत कम और आफत ज्यादा बन गई है. लेकिन गुजरात की तस्वीरें सबसे ज्यादा डराने वाली नजर आ रही हैं. कहीं हाईवे नदी बन चुके हैं तो कहीं सड़कें बह गई हैं और कहीं पूरे गांव का संपर्क टूट गया है. अहमदाबाद से लेकर बनासका, नवसारी और भावनगर तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि प्रशासन को एक दो नहीं बल्कि पांच अहम राजमार्ग तत्काल बंद करने पड़े हैं.
ये भी पढ़ें- जिन हथियारों से कांपता है दुश्मन! मन की बात में पीएम मोदी ने किया उसका जिक्र, जानें क्या कहा