गुड्डू भैया की वापसी की पहली झलक, अली फजल ने मिर्जापुर के सेट से शेयर की खास तस्वीरें; जमकर हो रही वायरल

Mirzapur The Film Latest News: वेब सीरीज मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर है. सीरीज की जबरदस्त सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी फिल्म वर्जन बनाने की घोषणा की थी. अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, और जल्द ही फैंस के सामने इसका दृश्य भी आएगा.

Guddu Bhaiya return Ali Fazal shares special pictures from the sets of Mirzapur viral
Image Source: Social Media

Mirzapur The Film Latest News: वेब सीरीज मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर है. सीरीज की जबरदस्त सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी फिल्म वर्जन बनाने की घोषणा की थी. अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, और जल्द ही फैंस के सामने इसका दृश्य भी आएगा.

मिर्जापुर का एक विशेष फैन बेस है, जो लंबे समय से फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसी बीच, फिल्म में गुड्डू भैया का किरदार निभा रहे अभिनेता अली फजल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक साझा की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

अली फजल ने शेयर किया ‘बिहाइंड द सीन्स’ वीडियो

अली फजल ने हाल ही में एक ‘बिहाइंड द सीन्स’ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने मशहूर किरदार गुड्डू भैया के लुक में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अली का अंदाज, हाव-भाव और चलने का ढंग बिल्कुल उसी किरदार के अनुरूप है, जिसे फैंस ने वेब सीरीज में पसंद किया था. वीडियो में अली फजल सेट पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनके आसपास मौजूद क्रू मेंबर्स को ऊंचे और दबदबे वाले अंदाज में इंटरैक्ट करते देखा जा सकता है.

वीडियो में खास थी बैकग्राउंड म्यूजिक

इस वीडियो के बैकग्राउंड में संजय दत्त की 1993 की फिल्म ‘खलनायक’ का मशहूर गाना बज रहा है. गाने की वह लाइन सुनाई देती है, “कितने खिलौनों से खेला है तू, अफसोस फिर भी अकेला है तू”. गाने का पूरा हिस्सा नहीं, बल्कि केवल यह खास लाइन वीडियो को थोड़ा ड्रामेटिक और मजेदार टच दे रही है.

अली फजल ने शूटिंग स्थल का धन्यवाद किया

वीडियो के कैप्शन में अली फजल ने जैसलमेर और जोधपुर के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने शूटिंग के दौरान टीम का घर जैसा स्वागत किया. उन्होंने लिखा, "मिर्जापुर: द फिल्म. शूटिंग जारी है. राजस्थान शेड्यूल. जैसलमेर और जोधपुर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमें ढेर सारा प्यार और मेहमाननवाजी दी. आपने हमें अपना ही समझा. उन सभी होटलों का भी शुक्रिया, जिन्होंने हमें घर से दूर रहते हुए भी घर जैसा एहसास दिया. खम्माघणी, और सबसे भी मिलाना बै आपको. पूरी पलटन खेल रही है." वीडियो के अंत में स्क्रीन पर लिखा दिखाई देता है कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग जारी है’.

फैंस और सेलेब्स का उत्साह

अली फजल का यह पर्दे के पीछे का वीडियो फैंस और सेलेब्स दोनों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी और उनका इंतजार बेहद बढ़ गया है.

फैंस खास तौर पर गुड्डू भैया के आइकॉनिक वॉक की तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अली का यह अंदाज बिल्कुल वेब सीरीज जैसा ही है और फिल्म में यह किरदार और भी प्रभावशाली नजर आएगा.

मिर्जापुर की लोकप्रियता और कलाकार

मिर्जापुर वेब सीरीज का पहला एपिसोड 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था. तब से इसने दर्शकों के बीच खास पहचान और लगाव बना लिया. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अली फजल के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे.

वेब सीरीज की सफलता और किरदारों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने फिल्म को वेब सीरीज से अलग लेकिन उसी दुनिया में आधारित बनाने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें- गांव वालों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, यूपी विधानसभा में घरौनी कानून पास, जानें क्या हैं इसके फायदे