DDA Karmayogi Awas Yojana: दिल्ली में अपना घर लेने का सपना देख रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. Delhi Development Authority ने ‘कर्मयोगी आवास योजना 2025’ के तहत नरेला में नए फ्लैट्स उपलब्ध कराए थे.
अब इस योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद DDA ने इसमें 936 नए फ्लैट्स और जोड़ दिए हैं. इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है. इसकी जानकारी DDA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है.
नरेला में मिल रहे हैं नए फ्लैट्स
ये नए फ्लैट्स नरेला के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट-6 में दिए जा रहे हैं. इससे पहले इसी इलाके के पॉकेट-9 में 1168 फ्लैट्स लॉन्च किए गए थे, जिनमें से करीब 75 प्रतिशत फ्लैट्स बिक चुके हैं. लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब नए फ्लैट्स फिर से लॉन्च किए गए हैं.
Limited Flats Available – Secure Your Home Today
— Delhi Development Authority (@official_dda) May 9, 2026
Karmayogi Awaas Yojana 2025
936 New additional Flats in (Pocket-6, Sector- A1-A4), Narela with 25% Special Discount
Freehold Homes | Excellent Connectivity
For serving & retired government employees
Don’t miss your chance to… pic.twitter.com/Q23g6THxr0
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
यह योजना सिर्फ सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए है. इसमें आवेदन करने वाले लोग ये हो सकते हैं:
25 प्रतिशत तक की छूट
DDA इन फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दे रहा है. छूट के बाद फ्लैट्स की कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदना आसान हो सकता है. हालांकि, मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा. ये फ्लैट्स फ्रीहोल्ड हैं और यहां से दिल्ली के कई हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.
जल्द करें आवेदन
DDA के अनुसार, फ्लैट्स की संख्या सीमित है. पहले चरण में ज्यादातर फ्लैट्स बिक चुके हैं, इसलिए बाकी फ्लैट्स के लिए जल्द आवेदन करना जरूरी है. आवेदन DDA e-Services Portal पर जाकर किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- सत्ता संभालते ही एक्शन में सीएम शुभेंदु अधिकारी, ममता सरकार के इस फैसले को पलटा; जानें पूरा मामला