Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर नियंत्रण के लिए GRAP-4 सख्त लागू

GRAP-4 strict implementation to control pollution in Delhi

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR इलाकों में शनिवार (14 दिसंबर) को मौसम और प्रदूषण दोनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. एक ओर आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर घना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण ने हालात को और मुश्किल बना दिया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी के संकेत नहीं हैं. अनुमान है कि 19 दिसंबर तक तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर ही बना रहेगा, जिससे ठंड का असर सीमित रहेगा.