Bihar की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान, Vaishali में बुद्ध स्मृति स्तूप का भव्य लोकार्पण

Grand inauguration of Buddha Smriti Stupa in Vaishali

भगवान बुद्ध की कर्म भूमि पर करीब 540 करोड़ रुपये की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का उद्घाटन बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं कई मंत्रियों के अलावा कई देशों से यहां पहुंच रहे बौद्ध धर्मावलंबी मौजूद रहे।