इन नंबरों से आने वाली कॉल्स से रहें अलर्ट, नहीं तो होगा पछतावा, सरकार ने जारी की चेतावनी

हम रोज़ाना अपने अधिकांश काम मोबाइल के माध्यम से ही करते हैं. वहीं, इस बढ़ती डिजिटल निर्भरता के साथ-साथ मोबाइल से जुड़े ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

Govt warns users not to pick voip calls report them to Chakshu to curb cyber fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हम रोज़ाना अपने अधिकांश काम मोबाइल के माध्यम से ही करते हैं. वहीं, इस बढ़ती डिजिटल निर्भरता के साथ-साथ मोबाइल से जुड़े ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इन धोखाधड़ी की घटनाओं से बचने के लिए सरकार और टेलिकॉम कंपनियां समय-समय पर नए नियम लागू करती रहती हैं. हालांकि, साइबर क्रिमिनल्स भी ठगी के नए-नए तरीके इजात कर रहे हैं, जैसे फर्जी कॉल्स का सहारा लेकर स्कैम करना. ऐसे में कुछ खास नंबर से आने वाली कॉल्स से आपको पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए.

VoIP कॉल्स: नया स्कैम हथियार

हाल ही में, साइबर क्रिमिनल्स ने मोबाइल यूजर्स को ठगने के लिए एक नया तरीका अपनाया है – VoIP कॉल्स. VoIP यानी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल, एक ऐसा तकनीकी तरीका है जिसके जरिए इंटरनेट के माध्यम से कॉल्स की जाती हैं. इस तकनीक के जरिए साइबर क्रिमिनल्स अपनी पहचान छुपाकर कॉल कर रहे हैं. यही कारण है कि इस तरह की कॉल्स को ट्रैक करना बेहद मुश्किल होता है.

सरकार ने की चेतावनी

भारत सरकार की साइबर क्राइम अवेयरनेस पोर्टल ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है जिसमें VoIP या इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल्स से सावधान रहने को कहा गया है. ऐसे कॉल्स को न तो रिसीव करें और न ही जवाब दें. अगर आपके मोबाइल नंबर पर इस तरह के किसी अनजान नंबर से कॉल आती है, तो तुरंत उसे नजरअंदाज करें.

VoIP नंबर के पहचान के संकेत

साइबर क्रिमिनल्स VoIP कॉल्स के लिए खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल करते हैं. थाईलैंड की टेलिकॉम रेगुलेटरी NBTC के मुताबिक, VoIP कॉल्स में अक्सर नंबर 697 और 698 से शुरू होते हैं. इन नंबरों का इस्तेमाल करके साइबर क्रिमिनल्स कॉल करते हैं. इन्हें ट्रैक करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि ये कॉल्स VPN (Virtual Private Network) का इस्तेमाल करके की जाती हैं.

क्या करें अगर आए ऐसे कॉल्स?

अगर आपके मोबाइल पर 697, 698 या किसी अन्य इंटरनेशनल नंबर से कॉल आती है, तो आपको पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए. ऐसे कॉल्स को तुरंत ब्लॉक कर दें और उन्हें अनदेखा करें. यदि आप गलती से ऐसे किसी फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो इसकी शिकायत आप सरकार के साइबर पोर्टल 'चक्षु' पर भी कर सकते हैं.

एयरटेल का कदम: फर्जी कॉल्स को ब्लॉक करना

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में बताया था कि वह हर महीने लाखों फर्जी कॉल्स को ब्लॉक कर रही है. इसके लिए एयरटेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया है. इस कदम से यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए टेलिकॉम कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Made in India स्मार्टफोन्स का जलवा! अमेरिका में बढ़ी जबरदस्त डिमांड, चीन को लगा बड़ा झटका