गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं ये एक्ट्रेस, फिर तेज हुई अफेयर की चर्चा, जानें क्या है मामला

Govinda with Komal Rani Swarnkar: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं.

Govinda spotted with Komal Rani questions about their relationship arise on social media
Image Source: Social Media

Govinda with Komal Rani Swarnkar: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. 

पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनका नाम भी जोड़ा जा रहा है. हालांकि, इन खबरों की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एयरपोर्ट पर साथ दिखे गोविंदा और कोमल

हाल ही में गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कोमल ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि गोविंदा कैजुअल लुक में काला चश्मा लगाए दिखाई दिए. तस्वीरों में दोनों आराम से साथ चलते नजर आए, जिसके बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

चार साल से रिश्ते की चर्चा

सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को उस कथित “कोमल” से जोड़ रहे हैं, जिसका नाम पहले भी गोविंदा के साथ जोड़ा जाता रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोविंदा और कोमल पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे के करीब हैं. यह भी कहा जा रहा है कि दोनों उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में साथ गए थे. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सुनीता आहूजा ने पहले भी किया था जिक्र

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहले एक इंटरव्यू में “कोमल” नाम का जिक्र कर चुकी हैं. जनवरी 2026 में दिए गए एक इंटरव्यू में जब उनसे इस नाम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस नाम से बिल्कुल पसंद नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें किसी रिश्ते का पक्का सबूत मिला, तो वह गोविंदा को माफ नहीं करेंगी.

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल रानी स्वर्णकार उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही हैं. वह गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए गोविंदा उन्हें लॉन्च कर रहे हैं.

फिल्म की घोषणा के दौरान गोविंदा ने कोमल की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह उनके साथ कई सफल फिल्में करेंगे. यही वजह है कि दोनों की साथ में मौजूदगी को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- अदनान सामी का ‘इश्क तमाशा’ जीत रहा है दिल, नए रोमांटिक गाने को मिल रहा है जबरदस्त प्यार