Govinda Cameo in Avatar: अवतार 3 में दिखे गोविंदा...सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर; जानें क्या है सच्चाई?

Govinda Cameo in Avatar: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह अवतार फ्रेंचाइजी का तीसरा अध्याय है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं.

Govinda Cameo in Avatar Pic viral on social media
Image Source: Social Media

Govinda Cameo in Avatar: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह अवतार फ्रेंचाइजी का तीसरा अध्याय है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. इससे पहले आए दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.

अवतार सीरीज को लेकर एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में है. अभिनेता गोविंदा ने कुछ समय पहले दावा किया था कि फिल्म के पहले पार्ट का ऑफर उन्हें मिला था और यहां तक कि ‘अवतार’ नाम भी उन्होंने सुझाया था. हालांकि, किरदार के लिए पूरे शरीर पर नीला रंग लगाने की शर्त के चलते उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था.

क्या अवतार 3 में नजर आए गोविंदा?

इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से जुड़े कुछ वायरल विजुअल्स ने लोगों को चौंका दिया. इन तस्वीरों में गोविंदा को फिल्म के एक सीन में दिखाया जा रहा है, जहां वे नीले रंग का कुर्ता, गुलाबी जैकेट और नारंगी दुपट्टा पहने नजर आते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि फिल्म में गोविंदा का कैमियो है. लेकिन सच्चाई यह है कि ये तस्वीरें AI द्वारा बनाई गई हैं और इनका फिल्म से कोई वास्तविक संबंध नहीं है.

ओपनिंग डे पर कैसी रही कमाई?

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के पहले ही दिन 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, फ्रेंचाइजी के स्तर और उम्मीदों के मुकाबले यह आंकड़ा थोड़ा कम माना जा रहा है. फिल्म ने प्रीव्यू शोज़ से करीब 12 मिलियन डॉलर कमाए. चीन में 43 मिलियन डॉलर, नॉर्थ अमेरिका से 25 मिलियन डॉलर और ओवरसीज मार्केट से 57 मिलियन डॉलर की कमाई हुई. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 136.9 मिलियन डॉलर रहा.

2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग से चूकी अवतार

इसके बावजूद ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने में सफल नहीं हो पाई. यह एनिमेटेड फिल्म ‘ज़ूटोपिया 2’ से पीछे रह गई, जिसने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में लगभग 150 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया.

फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी

गौरतलब है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में सैम वर्थिंगटन और ज़ो सल्डाना नजर आ रहे हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का प्रदर्शन करती है.

यह भी पढ़ें: फिल्म इक्कीस की शूटिंग खत्म होते ही धर्मेंद्र ने सबसे मांगी थी माफी, खुद ईशा देओल ने शेयर किया इमोशनल VIDEO