Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को रोड कनेक्टिविटी की एक और बड़ी सौगात दी है. सीएम योगी ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया. इस सड़क परियोजना से शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.
पिछले एक महीने के भीतर गोरखपुर में सड़क से जुड़ी यह तीसरी बड़ी परियोजना है, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया है. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विकास कार्यों के जरिए बदलता हुआ गोरखपुर अब साफ दिखाई दे रहा है. ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है. इस सड़क के जरिए नेपाल, लखनऊ, वाराणसी, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को शहर के अंदर से गुजरने और जाम का सामना करने से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Parliament News: 'राहुल गांधी जवाब दो...' के नारों से गूंजा संसद! CM Hemant Soren से मांगा इस्तीफा!