अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. गूगल ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि दुनिया भर के 3.5 अरब से ज्यादा गूगल क्रोम यूजर्स को साइबर अटैक का खतरा हो सकता है. गूगल ने इस खतरे को लेकर 'Zero Day' अलर्ट जारी किया है और यूजर्स को अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इस खामी के बारे में और कैसे आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
क्या है 'Zero Day' अलर्ट?
'Zero Day' अलर्ट ऐसे खतरों को लेकर जारी किया जाता है जहां कोई विशेष खामी पाई जाती है, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं. इस खामी का पता लगते ही तुरंत अपडेट जारी किया जाता है, ताकि उसका फायदा हैकर्स ना उठा सकें. जैसे ही खामी का पता चलता है, उस दिन को 'Zero Day' कहा जाता है. इसके लिए एक भी दिन की देरी नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे साइबर हमलों के जोखिम में इज़ाफा हो सकता है.
Google Chrome में पाई गई खामियां
गूगल ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि गूगल क्रोम ब्राउजर में दो गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स आसानी से उठा सकते हैं. इन खामियों के नाम हैं CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910. यह खामियां ऐसी हैं कि हैकर्स इनका इस्तेमाल करके यूजर्स के निजी डेटा, बैंकिंग जानकारियां और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स तक पहुंच सकते हैं. गूगल क्रोम की लोकप्रियता को देखते हुए यह खामियां साइबर अपराधियों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकती हैं.
क्यों है यह खामी इतनी खतरनाक?
गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है, और ऐसे में इसकी सिक्योरिटी खामियों का फायदा साइबर अपराधियों को आसानी से मिल सकता है. इस ब्राउजर की खामियां मल्टी लेयर फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाईपास कर सकती हैं, जिससे यूजर्स के डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. हैकर्स इस खामी का फायदा उठाकर एडवांस फिशिंग अटैक और सेशन हाईजैकिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, जिससे यूजर्स का निजी डेटा चोरी हो सकता है.
कैसे करें खुद को सुरक्षित?
गूगल ने इस खतरे से बचने के लिए तुरंत क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करने की सलाह दी है. अगर आपने अपने गूगल क्रोम को अभी तक अपडेट नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द इसे अपडेट कर लेना चाहिए. इसके अलावा, अपने ऑनलाइन व्यवहार में सतर्कता बरतें, जैसे कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी अनजान स्रोत से जानकारी साझा न करें.
गूगल ने जारी किया इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट
गूगल ने इन खामियों का पता चलते ही इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया है. यह अपडेट तुरंत इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है और सभी यूजर्स को इसे लागू करने की सलाह दी गई है. इसके जरिए यह खामियां ठीक की जा सकती हैं और साइबर हमले के जोखिम को कम किया जा सकता है.
Google Chrome कैसे करें अपडेट?
ये भी पढ़ें: AI का नया चमत्कार! ChatGPT की मदद से बनाया कैंसर का टीका, आधा हो गया कुत्ते का ट्यूमर