Google Pixel 9 Pro: अगर आप लंबे समय से Google के प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका है. Google Pixel 9 Pro अब अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो गया है. Reliance Digital पर इस स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट ने इसे फ्लैगशिप सेगमेंट के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन डील बना दिया है. खास बात यह है कि सीमित समय के लिए मिलने वाली इस छूट का फायदा उठाकर आप इस फोन पर 27,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Pixel 9 Pro पर मिल रही जबरदस्त छूट
Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अब, Reliance Digital पर यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ सिर्फ 89,999 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 7,500 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 82,499 रुपये रह जाती है, जो इस फ्लैगशिप डिवाइस के लिए अब तक की सबसे आकर्षक कीमत है. Reliance Digital ने एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी दिए हैं, जिससे यह डील और भी ज्यादा बजट-फ्रेंडली बन जाती है. इससे खरीदारी करना और भी आसान हो गया है.
Google Pixel 9 Pro के दमदार फीचर्स
Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल है. इस डिस्प्ले में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. इसके साथ ही, Corning Gorilla Glass Victus 2 से डिस्प्ले की सुरक्षा की गई है, जो इसे खरोंच और गिरने से बचाता है.
कैमरे में है Pixel 9 Pro का कमाल
Google Pixel सीरीज़ को हमेशा अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, और Pixel 9 Pro भी इस मामले में पीछे नहीं है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसके अलावा, 42MP का फ्रंट कैमरा हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है, जिससे आपकी तस्वीरें और वीडियो बेहद क्लियर और शार्प होंगे.
Pixel 9 Pro की बैटरी और चार्जिंग
Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में आसानी से एक दिन तक चल जाती है. चार्जिंग के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है और आप जल्द से जल्द फिर से अपने स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर भी आकर्षक ऑफर
अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के शौकिन हैं, तो Flipkart पर इस फोन के 12GB 256GB वेरिएंट पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस वेरिएंट की असल कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे सिर्फ 1,08,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत और भी कम हो सकती है. आप इसे महज 3,832 रुपये की EMI पर भी अपना बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में Apple का जबरदस्त क्रेज! Android मोबाइल रह गए पीछे, इस साल सबसे ज्यादा बिका कौन-सा iPhone?