Bihar:युवाओं के लिए खुशखबरी! BSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

BSSC Jobs: अगर आप 10वीं पास हैं और बिहार सरकार के किसी विभाग में स्थायी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब वह सपना पूरा हो सकता है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के कुल 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Good news for youth BSSC has announced bumper recruitment 10th pass candidates can apply
Image Source: Freepik

BSSC Jobs: अगर आप 10वीं पास हैं और बिहार सरकार के किसी विभाग में स्थायी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब वह सपना पूरा हो सकता है.  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के कुल 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.  यह नियुक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी, जहां लंबे समय से ये पद खाली पड़े हैं. 

इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से 24 सितंबर 2025 के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

पदों का विभागवार विवरण

BSSC की इस बड़ी भर्ती में सबसे ज्यादा खाली पद पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में हैं.  विभागवार रिक्तियों की संख्या निम्नलिखित है:

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138 पद

भवन निर्माण विभाग – 500 पद

अन्य विभाग (राज्य के मंत्रालय एवं अन्य सरकारी कार्यालय) – 2089 पद

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) होना आवश्यक है. 

उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है. 

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 को आधार मानकर)


वर्ग                  न्यूनतम आयु    अधिकतम आयु
सामान्य पुरुष            18 वर्ष    37 वर्ष
सामान्य महिला    18 वर्ष    40 वर्ष
OBC/EBC (सभी)    18 वर्ष    40 वर्ष
SC/ST (सभी)    18 वर्ष    42 वर्ष

आरक्षण के अनुरूप आयु में छूट लागू होगी. 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

प्रश्नों की संख्या: 100

अवधि: 2 घंटे

विषय:

सामान्य अध्ययन – 40 अंक

सामान्य गणित – 30 अंक

सामान्य हिन्दी – 30 अंक

मार्किंग सिस्टम:

सही उत्तर पर 4 अंक

गलत उत्तर पर 1 अंक की नकारात्मक मार्किंग

मुख्य परीक्षा (Mains)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा. 

मुख्य परीक्षा की तिथि और पैटर्न बाद में घोषित किया जाएगा. 

आवेदन शुल्क

श्रेणी                                         शुल्क
सामान्य / OBC / EBC (पुरुष)    ₹540
SC / ST (केवल बिहार निवासी), सभी वर्ग की महिलाएं, दिव्यांग    ₹135
अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार    ₹540

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025

यह भी पढ़ें- "आवाज सुनकर ही शरमा गईं ", पश्चिम बंगाल की महिला सांसद ने पंकज त्रिपाठी को बताया अपना क्रश