सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी! गदर 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, अमीषा पटेल ने दिया बड़ा संकेत

Ameesha Patel On Gadar 3: गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साफ कर दिया है कि अब ‘गदर 3’ भी बनने जा रही है. साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

Good news for Sunny Deol fans Big update regarding Gadar 3 Ameesha Patel gave a big hint
Image Source: Social Media

Ameesha Patel On Gadar 3: गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साफ कर दिया है कि अब ‘गदर 3’ भी बनने जा रही है. साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. 

फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि आज भी यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बाद साल 2023 में ‘गदर 2’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब फैंस लंबे समय से ‘गदर 3’ का इंतजार कर रहे थे और अमीषा पटेल के बयान ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा संकेत

अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ‘गदर 3’ जरूर आएगी और जब आएगी तो थिएटर में बड़ा धमाका करेगी.

उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ एक बड़ा ब्रांड बन चुका है. अमीषा के मुताबिक, इस बार फिल्म का स्केल, एक्शन और कहानी पहले से भी ज्यादा बड़ी होगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है.

फिर लौटेंगे तारा सिंह और सकीना

अमीषा पटेल के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर सनी देयोल तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे और सकीना के साथ उनकी जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.

‘गदर’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी इमोशनल कहानी, देशभक्ति और दमदार डायलॉग्स रहे हैं. यही वजह है कि हर उम्र के दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद किया. अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरे पार्ट में पहले से ज्यादा एक्शन, ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा.

PR गेम पर भी बोलीं अमीषा पटेल

अपने पोस्ट में अमीषा पटेल ने आज के दौर की फिल्मों और कलाकारों के पीआर सिस्टम पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिनमें सबसे ज्यादा फुटफॉल देखने को मिले.

अमीषा ने कहा कि ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्में आज भी लोगों को याद हैं, लेकिन उनके पास बाकी कलाकारों की तरह मजबूत पीआर टीम नहीं रही. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कलाकार तभी असली सुपरस्टार बनता है, जब उसकी फिल्में लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करती हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फिर होगा बड़ा मुकाबला

‘गदर 2’ की ऐतिहासिक कमाई के बाद अब ‘गदर 3’ से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार तारा सिंह की वापसी को लेकर चर्चा कर रहे हैं. अगर फिल्म जल्द फ्लोर पर जाती है, तो आने वाले समय में यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है. फिलहाल दर्शक आधिकारिक ऐलान और फिल्म की कहानी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- शेख हसीना ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा- दोनों बंगाल साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे