नई दिल्ली: गोवा के एक प्रमुख नाइटक्लब में भीषण आग लगने के मामले में आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है. अदालत के इस फैसले ने लूथरा बंधुओं के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.