Goa News: थाईलैंड में हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, गोवा अग्निकांड मामले में बड़ी सफलता

Goa fire Luthra Brothers detained from Thailand

Goa Night Club Fire: गोवा में हुए नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई की है. इस घटना के मुख्य आरोपी, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के मुद्दे पर कई सवाल खड़े कर दिए थे.

घटना शनिवार-रविवार की रात, यानी 7 दिसंबर 2025 को गोवा के एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में हुई. इस दौरान आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए. शुरुआती जांच के अनुसार, आग क्लब में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और इमरजेंसी एग्जिट की कमी के कारण तेजी से फैली.

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे. उनका विदेश भागना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था.