अंजू की तरह एक और लड़की पहुंची पाकिस्तान, अपनाया इस्लाम; मुस्लिम लड़के से की शादी

अंजू की तरह एक और लड़की पहुंची पाकिस्तान, अपनाया इस्लाम; मुस्लिम लड़के से की शादी

एक बार फिर से भारतीय लड़की के पाकिस्तान जाकर शादी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पंजाब की रहने वाली एक सिख लड़की एक पाकिस्तानी लड़के के प्यार में सीमा पार कर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने पाकिस्तान के सियालकोट में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. पाकिस्तानी मीडिया में कुछ तस्वीरें भी प्रकाशित हुई हैं, जिसमें एक मौलवी निकाह करा रहा है. इसमें एक लड़की और कुछ लोग अगल-बगल बैठे नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें एक भारतीय लड़की की हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लड़की और लड़के के बीच प्यार है और लड़की ने अपनी मर्जी से अपना धर्म बदला है.

16 जनवरी 2024 को पाकिस्तान पहुंची

जानकारी के मुताबिक, भारत से पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली लड़की का नाम 1988 में जन्मी जसप्रीत कौर है. अब जसप्रीत ने अपना नाम बदलकर जैनब रख लिया है और पाकिस्तान के अर्सलान से शादी कर ली है. अर्सलान पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला है. तीर्थयात्रियों के लिए जारी पर्यटक वीजा पर 16 जनवरी, 2024 को जसप्रीत पाकिस्तान पहुंचे. यह वीज़ा 15 अप्रैल, 2024 तक वैध है. जसप्रीत कौर उर्फ़ ज़ैनब के पास म्यूनिख में जारी किया गया भारतीय पासपोर्ट है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला 

भारतीय लड़की के पाकिस्तान जाने का मुद्दा पिछले साल भी काफी चर्चा में रहा था. जब राजस्थान की रहने वाली अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान चली गई थी. अंजू एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान गई थीं लेकिन वहां जाने के बाद वह चार महीने से ज्यादा समय तक वहीं रहीं। पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह के संपर्क में आने के बाद अंजू ने वहां जाने का फैसला किया था. पाकिस्तान जाकर अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया और इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्लाह से शादी कर ली। अंजू पहले से ही भारत में शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे.

पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान गईं अंजू नवंबर में लौटीं। भारत लौटने के बाद अंजू ने कहा है कि वह जल्द ही अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगी और दुबई जाकर नसरुल्लाह के साथ अपनी जिंदगी बिताने की बात कही है. हालांकि, अंजू फिलहाल भारत में हैं और अपने बच्चों से सलाह-मशविरा कर आगे का फैसला लेने की बात कर रही हैं. अंजू कई इंटरव्यूज में पाकिस्तान में मिले प्यार की तारीफ करती रही हैं और अपने नए नाम फातिमा को लेकर खुशी भी जाहिर करती रही हैं.

एक्ट्रेस डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत, सर्वाइकल कैंसर से हैं पीड़ित; सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती