एक्ट्रेस डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत, सर्वाइकल कैंसर से हैं पीड़ित; सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत, सर्वाइकल कैंसर से हैं पीड़ित; सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

मशहूर टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही इस वक्त काफी दर्द भरे दौर से गुजर रही हैं. वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं. हाल ही में डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉली सोही का इलाज चल रहा है, और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉली सोही ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉली हाल ही में टीवी शो 'झनक' में नजर आई थीं, लेकिन खराब सेहत के चलते उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया.

कीमोथेरेपी के कारण कमजोरी, काम करना मुश्किल

डॉली सोही की कीमोथेरेपी चल रही थी, जिसकी वजह से वह काफी कमजोरी महसूस कर रही थीं। उन्हें काम करने में दिक्कत हो रही थी और इसलिए उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। डॉली सोही फिलहाल अपनी सेहत और इलाज पर ध्यान दे रही हैं।

नवंबर 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला

डॉली सोही को नवंबर 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था. इसके बाद ही उनकी कीमोथेरेपी शुरू हुई. डॉली सोही कैंसर से अपनी लड़ाई बहुत बहादुरी से लड़ रही हैं. फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

पुलिस केस में फंसे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, मॉडल तानिया सुसाइड मामले में आया नाम