एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। सैफ अली खान जैसी घटना ही उनके साथ भी हुई है। पहले एक्टर के घर में एक नौजवान लड़का घुसा और दो दिन बाद ही एक महिला को भी ऐसा ही करते देखा गया। मुंबई पुलिस ने गुरुवार सुबह एक महिला को हिरासत में लिया, जिसने कथित तौर पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की।