कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज? जिनके इंस्टाग्राम फोटो को विराट कोहली ने किया लाइक, फिर छिड़ी बहस!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली मैदान पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी छोटी-सी एक्टिविटी भी अक्सर बड़ी खबर बन जाती है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है, जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लाइक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

German influencer Lizzlazz Instagram photo was liked by Virat Kohli
Image Source: Social Media

Virat Kohli and Lizzlazz: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली मैदान पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी छोटी-सी एक्टिविटी भी अक्सर बड़ी खबर बन जाती है. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है, जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लाइक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

इस बार मामला जुड़ा है जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज से, जिनकी एक पुरानी पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक दिखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

फिर चर्चा में विराट का इंस्टाग्राम लाइक

हाल ही में सामने आया कि विराट कोहली ने लिजलाज की 30 जनवरी को पोस्ट की गई एक तस्वीर को लाइक किया है. खास बात यह है कि वह पोस्ट पुरानी थी, लेकिन जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी, यह तेजी से वायरल हो गई.

इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है, जब विराट के अकाउंट से अभिनेत्री अवनीत कौर की एक फोटो लाइक हो गई थी. उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. बाद में विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम फीड साफ करते समय एल्गोरिदम की वजह से गलती से इंटरैक्शन हो गया था.

इस बार भी फैंस उसी पुराने बयान को याद कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

फैंस के मजेदार रिएक्शन

लिजलाज की पोस्ट पर विराट के लाइक के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मीम्स बनाए. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “एल्गोरिदम फिर से एक्टिव हो गया है,” तो कुछ ने इसे पिछले साल वाली घटना से जोड़कर मजाक उड़ाया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि विराट कोहली का यह लाइक चर्चा का नया कारण बन गया है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया या फिर पहले की तरह तकनीकी वजह से हुआ.

कौन हैं लिजलाज?

लिजलाज एक जर्मन कंटेंट क्रिएटर हैं, जो ट्रैवल व्लॉगिंग, फूड कंटेंट और सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं. उनका इंस्टाग्राम हैंडल “lizlaz_tv” है और वहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.

वह खास तौर पर अलग-अलग देशों की यात्रा कर वहां की संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को अपने वीडियो के जरिए दिखाती हैं.

भारत से खास जुड़ाव

लिजलाज का भारत से खास लगाव है. उन्होंने कई बार भारत का दौरा किया है और यहां के शहरों, लोगों और खाने को अपने कंटेंट में जगह दी है. मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली और हरियाणा जैसे स्थानों पर बनाए गए उनके वीडियो भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आते हैं.

भारतीय स्ट्रीट फूड और लोकल लाइफस्टाइल को दिखाने के कारण भारत में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

विराट कोहली की फैन हैं लिजलाज

लिजलाज खुद को विराट कोहली की बड़ी फैन बता चुकी हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि विराट उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. उनके कुछ वीडियोज में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहने नजर आई हैं, जिससे उनका क्रिकेट के प्रति लगाव साफ झलकता है.

दुनिया भर की यात्रा

लिजलाज ने भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव जैसे कई देशों की यात्रा की है. उनके ट्रैवल कंटेंट में अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित करती है.

इंस्टाग्राम पर लिजलाज के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका कंटेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. वह लगातार नए-नए वीडियो और रील्स के जरिए अपने दर्शकों से जुड़ी रहती हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में 'टारगेट किलिंग', एक-एक कर ढेर हो रहे बड़े आतंकी, कौन है चुन-चुनकर मारने वाला 'धुरंधर'?