कौन हैं विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी Geetika Sabharwal, जानिए यूट्यूबर के चमकते चेहरे के पीछे का घिनौना सच

कौन हैं विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी Geetika Sabharwal, जानिए यूट्यूबर के चमकते चेहरे के पीछे का घिनौना सच

भारत24, नेशनल डेस्क: मशहूर यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी यानिका द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें कानूनी आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. कथित तौर पर 6 दिसंबर को यानिका से दूसरी शादी करने वाले विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने 14 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर 126 थाने में विवेक बिंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. यानिका से पहले, विवेक बिंद्रा पर उनकी पहली पत्नी गीतिका सबरवाल द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया गया था.

विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका सबरवाल के बारे में पूरी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यानिका विवेक बिंद्रा की दूसरी पत्नी हैं. विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी का नाम गीतिका सबरवाल है. बिंद्रा का अपनी पहली पत्नी से भी विवाद चल रहा है. दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है. गीतिका बिंद्रा फरीदाबाद की ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में रहती हैं. उन्होंने अपने पति विवेक बिंद्रा से विवाद के बाद फरीदाबाद सेंट्रल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत में कहा गया था कि उनका अपने पति विवेक बिंद्रा के साथ कई सालों से विवाद चल रहा है. गीतिका ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें डर है कि उनकी जान को खतरा है. उनके बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. गीतिका ने बिंद्रा से गुजारा भत्ता भी मांगा है. दोनों का एक बेटा भी है.

कौन हैं दूसरी पत्नी यानिका

41 साल की उम्र में विवेक बिंद्रा ने 30 साल छोटी यानिका से दूसरी शादी की. यानिका दिल्ली एनसीआर की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका परिवार गाजियाबाद का रहने वाला है. हालांकि, उनके बारे में ज्यादा निजी जानकारी सामने नहीं आई है. शादी के ठीक बाद यानिका ने विवेक पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. एफआईआर में यानिका की ओर से लिखा गया है कि विवेक बिंद्रा ने बंद कमरे में उन्हें पीटा, थप्पड़ मारे और उनके बाल खींचे. जिससे कान का पर्दा भी फट गया है. यानिका की हालत पर अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है. 

FIR में विवेक बिंद्रा पर क्या हैं आरोप?

यानिका के भाई गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने अपनी बहन की ओर से विवेक बिंद्रा पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है. वैभव ने एफआईआर में कहा है कि उसकी बहन यानिका को विवेक ने एक कमरे में बंद कर दिया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

आरोप है कि विवेक की पिटाई से यानिका के कान का पर्दा फट गया है. वह ठीक से सुन नहीं पाती हैं. यानिका फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. यूट्यूबर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का मोबाइल फोन भी फोड़ दिया है. नोएडा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गहन जांच के बाद ही कोई उचित कदम उठाए जाएंगे.

Yanika Bindra कौन हैं? जिनके साथ बंद कमरे में हुआ तालिबानी व्यवहार; FIR में यूट्यूबर पर कई गंभीर आरोप