GATE 2026 Admit Card: कब जारी होगा GATE 2026 का एडमिट कार्ड? जानें आगे के लिए क्यों टाल दी गई तारीख

GATE 2026 Admit Card Release Postponed: इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को फिलहाल टाल दिया है.

GATE 2026 Admit Card Release Postponed Know when will new dates announced
Image Source: Social Media

GATE 2026 Admit Card Release Postponed: इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को फिलहाल टाल दिया है. पहले जारी सूचना के मुताबिक, गेट 2026 का हॉल टिकट आज यानी 2 जनवरी 2026 को जारी होना था, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नए नोटिस में बताया गया है कि एडमिट कार्ड की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.

फरवरी में होगी GATE 2026 परीक्षा

GATE 2026 की परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में दाखिले और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी होगा.

कहां से मिलेगा GATE 2026 का एडमिट कार्ड

GATE 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय की जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.

GATE 2026 से जुड़ी अहम तारीखें

  • GATE 2026 परीक्षा से संबंधित प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
  • GATE 2026 एडमिट कार्ड: तारीख जल्द घोषित की जाएगी
  • GATE 2026 परीक्षा: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
  • GATE 2026 रिजल्ट: 19 मार्च 2026

ऐसे करें GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “GATE 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

GATE 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

GATE 2026 परीक्षा अलग-अलग दिनों और शिफ्ट में आयोजित होगी.7 फरवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट में AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE और XL विषयों की परीक्षा होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट में AE, BT, CH, CY, GE, PH और XH की परीक्षा आयोजित की जाएगी.8 फरवरी 2026 को सुबह CS-1 और ST की परीक्षा होगी, वहीं दोपहर में CS-2, EY, NM और PE विषयों की परीक्षा होगी.14 फरवरी 2026 को सुबह CE-1, EE और PI की परीक्षा होगी और दोपहर में BM, CE-2, ME और MT की परीक्षा ली जाएगी.15 फरवरी 2026 को सुबह EC और दोपहर में AR और DA विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

एडमिट कार्ड में किन जानकारियों की करें जांच

GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल होते हैं.अगर एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती नजर आए, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे GATE 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवर को नए साल का तोहफा, गिग वर्कर्स को मिलेगी सरकारी कर्मचारी जैसी सुविधाएं