कब आएगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, इस सीजन में कुल कितने मैच खेले जाएंगे? आया बड़ा अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के नए सीजन की शुरुआत अब करीब है, लेकिन अभी तक पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

full schedule of IPL 2026 How many matches will be played in this season
Image Source: ANI

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के नए सीजन की शुरुआत अब करीब है, लेकिन अभी तक पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि बाकी मैच कब होंगे और इस बार कुल कितने मुकाबले खेले जाएंगे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शुरुआती कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें सिर्फ 20 मैच शामिल किए गए हैं. इसके बाद से ही बाकी मुकाबलों के शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा है.

इस बार भी 74 मैच ही होंगे

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि इस बार आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाकर 80 की जा सकती है, लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं होगा.

आईपीएल 2026 में कुल 74 मैच ही खेले जाएंगे, यानी पिछले सीजन की तरह इस बार भी मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. अभी 54 मुकाबलों का शेड्यूल जारी होना बाकी है.

कब आएगा पूरा शेड्यूल?

मिली जानकारी के अनुसार, बाकी मैचों का पूरा कार्यक्रम 26 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने सभी टीमों को सूचित किया है कि शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, लेकिन इसे अंतिम रूप देने में कुछ समय लग रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरा कार्यक्रम सामने आ जाएगा.

चुनावों के कारण हुई देरी

इस बार शेड्यूल जारी करने में देरी की सबसे बड़ी वजह विधानसभा चुनाव हैं. बीसीसीआई ने चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार किया, क्योंकि कुछ मुकाबले उन राज्यों में खेले जाने हैं जहां मतदान होना है.

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ तारीखों पर मैच नहीं रखे जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक,

  • 23 अप्रैल को चेन्नई में मैच नहीं होगा
  • 23 और 29 अप्रैल को कोलकाता में मुकाबले नहीं होंगे
  • 9 अप्रैल को गुवाहाटी में मैच आयोजित नहीं किया जाएगा

सभी राज्यों में मतदान 29 मार्च तक पूरा हो जाएगा, जबकि 4 मई को मतगणना होगी.

RR के होम मैच पर सस्पेंस

आने वाले शेड्यूल में एक बड़ा सवाल राजस्थान रॉयल्स को लेकर भी बना हुआ है. टीम के शुरुआती तीन होम मैच असम के गुवाहाटी में खेले जाने हैं.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी मुकाबले जयपुर में होंगे या फिर टीम किसी अन्य शहर को अपना होम ग्राउंड बनाएगी.

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- मार्च में ही बदला मौसम का मिजाज, काले बादल के साथ हो रही बारिश... 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट