FSSAI Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और फूड सेफ्टी एवं साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा आयोजित फूड एनालिस्ट भर्ती एक शानदार अवसर हो सकता है. यह भर्ती 11वीं फूड एनालिस्ट परीक्षा 2025 के तहत आयोजित की जा रही है. इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में.
आवेदन की तिथियां
FSSAI द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन 11वीं फूड एनालिस्ट परीक्षा 2025 के तहत किए जाएंगे. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो फूड एनालिसिस, केमिस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, और इच्छुक उम्मीदवार FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 तक है.
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
फूड एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी, एग्रीकल्चर साइंस, बायोकेमिस्ट्री सहित कुल 14 मान्यता प्राप्त विषयों में से किसी एक में UG/PG/PhD डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास इंस्टिट्यूट ऑफ केमिस्ट इंडिया से फूड एनालिस्ट सेक्शन की परीक्षा पास करने का प्रमाण होना चाहिए. इसके अलावा कम से कम तीन साल का फूड एनालिसिस कार्य अनुभव भी आवश्यक है. बता दें कि यह भर्ती विशेष रूप से योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, हालांकि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं यदि उनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है.
आवेदन शुल्क
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए आवेदन शुल्क ₹2500 है. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ₹5000 है. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा. आवेदन सबमिट होने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
FSSAI फूड एनालिस्ट भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा:
पहला चरण: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - इस टेस्ट में फूड केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.
दूसरा चरण: प्रैक्टिकल परीक्षा - CBT में सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल किया जाएगा. इस परीक्षा में लैब वर्क और फूड एनालिसिस से जुड़ी योग्यता की जांच की जाएगी.
दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा.
आवेदन करने की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: DSSSB MTS Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका; दिल्ली में 700 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती