सस्ते MacBook से लेकर आईफोन तक... Apple करने जा रहा पहली बार ऐसा इवेंट, ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

Apple 2026 First Event: एप्पल अगले महीने एक बड़ा आयोजन करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए निमंत्रण जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार आयोजन एक साथ तीन शहरों में होंगे.

From cheap MacBooks to iPhones Apple is hosting its first-ever event launching these products
Image Source: Social Media

Apple 2026 First Event: एप्पल अगले महीने एक बड़ा आयोजन करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए निमंत्रण जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार आयोजन एक साथ तीन शहरों में होंगे. ये आयोजन London, New York City और Shanghai में आयोजित किए जाएंगे. 

पहली बार ऐसा हो रहा है कि कंपनी अपने मुख्यालय क्यूपर्टिनो में कार्यक्रम नहीं कर रही है. यह आयोजन 5 मार्च 2026 को होगा. भारतीय समय के अनुसार कार्यक्रम शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

क्या हो सकता है पेश

कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आयोजन में कौन-कौन से उत्पाद पेश किए जाएंगे. आम तौर पर एप्पल पहले से जानकारी साझा नहीं करती. हालांकि विभिन्न रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपना अब तक का सबसे किफायती मैकबुक पेश कर सकती है.

बताया जा रहा है कि यह नया मैकबुक बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और सस्ते विंडोज लैपटॉप का विकल्प होगा. इसकी कीमत 1000 डॉलर से कम हो सकती है. इसमें आईफोन 16 प्रो वाला प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है. लागत कम रखने के लिए इसमें छोटी स्क्रीन दी जा सकती है. यह लैपटॉप कई रंग विकल्पों में आ सकता है और इसमें एल्युमिनियम बॉडी मिल सकती है.

किफायती आईफोन और आईपैड भी संभव

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस आयोजन में किफायती आईफोन 17ई भी पेश कर सकती है. इसका डिजाइन पिछले साल आए आईफोन 16ई जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें ए19 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है. इसमें मैगसेफ चार्जिंग का समर्थन और 6.1 इंच की ओएलईडी स्क्रीन मिल सकती है.

इसके अलावा कंपनी नया किफायती आईपैड भी पेश कर सकती है. इस श्रृंखला में सामान्य और एयर मॉडल शामिल हो सकते हैं. साथ ही ओएलईडी स्क्रीन वाला आईपैड मिनी भी पेश किए जाने की संभावना है. कुल मिलाकर, यह आयोजन एप्पल के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी एक साथ तीन बड़े शहरों में अपने नए उत्पाद पेश करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- ईरान पर घेराबंदी तेज! ओमान में बातचीत के बीच मीडिल ईस्ट में बड़ी हलचल, अमेरिका ने 50 से ज्यादा फाइटर जेट किए तैनात