Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का; रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release: इस हफ्ते का फ्राइडे ओटीटी के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है. तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 24 अप्रैल को कई नई और धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

Friday OTT Release 24 Prathichaya Apex New Bandits Season 2
Image Source: Social Media

Friday OTT Release: इस हफ्ते का फ्राइडे ओटीटी के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है. तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 24 अप्रैल को कई नई और धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप अपने वीकेंड को शानदार एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो इन नई रिलीज़ को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. तो 

प्रतिछाया 

अगर आप पॉलिटिकल थ्रिलर के शौकिन हैं, तो "प्रतिछाया" को देखना न भूलें. इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं निविन पॉली, और इसे उन्नीकृष्णन ने डायरेक्ट किया है. हालांकि सिनेमाघरों में फिल्म खास सफलता नहीं पा सकी थी, लेकिन अब ओटीटी पर इसे देखने का मौका मिल रहा है. 24 अप्रैल से यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

24 

इस हफ्ते ओटीटी पर एक और धमाकेदार सीरीज़ रिलीज हो रही है, जो अमेरिकी शो '24' का भारतीय रूपांतरण है. इसमें अनिल कपूर ने एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ का रोल निभाया है. इस सीरीज़ की कहानी एक खतरनाक आतंकवादी साजिश को रोकने के दौरान राठौड़ के सामने आने वाली मुश्किलों और खतरों की है. राजनीति, विश्वासघात और समय के साथ दौड़ते हुए वह अपनी किडनैप बेटी को बचाने की भी कोशिश करते हैं. यह रोमांचक थ्रिलर 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

इफ विशेज कुड किल

दक्षिण कोरिया की यह फिल्म "इफ विशेज कुड किल" आपको डर और रोमांच दोनों का जबरदस्त मिश्रण प्रदान करेगी. इस फिल्म में कुछ हाई स्कूल छात्रों के बारे में बताया गया है जो एक रहस्यमय ऐप डाउनलोड करते हैं. यह ऐप उनकी गहरी इच्छाओं को पूरा करता है, लेकिन हर इच्छा के साथ मौत का समय भी निकला आता है. इस खतरनाक कहानी को आप 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यू बैंडिट्स सीजन 2 

न्यू बैंडिट्स सीजन 2 में उबाल्डो, अपने पिता की मौत के बाद, बदले की भावना और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष कर रहा है. वह अपनी बहनों के साथ मिलकर मालेइरोस के खिलाफ विद्रोह करता है और अपने समुदाय की रक्षा के लिए लड़ता है. इस शो में शक्ति और वफादारी का संघर्ष और भी पर्सनल होता जाता है. यह सीरीज 24 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

ग्रीनलैंड टू माइग्रेशन 

"ग्रीनलैंड टू माइग्रेशन" एक सीक्वल है, जो 5 साल बाद की कहानी को दर्शाता है जब जॉन गैरीटी और उनका परिवार विनाशकारी भूकंपों के कारण अपने बंकर से बाहर निकलकर यूरोप की खतरनाक यात्रा पर निकल पड़ता है. यह एक जबरदस्त एक्शन और ड्रामा फिल्म है, जो 24 अप्रैल से ओटीटी पर उपलब्ध होगी.

एपेक्स 

"एपेक्स" एक एक्साइटिंग सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें चार्लीज़ थेरॉन ने रॉक क्लाइंबर साशा का रोल निभाया है. फिल्म की कहानी एक खतरनाक शिकारी द्वारा साशा के शिकार बनने के बाद शुरू होती है. इस फिल्म में शांति और सुकून की तलाश के दौरान साशा को एक रहस्यमय हत्यारे को मात देने की चुनौती मिलती है. इसे 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

बैंड मेलम 

"बैंड मेलम" एक दिल को छू लेने वाली तेलुगु लव स्टोरी है, जो गिरी और राजी की बचपन की दोस्ती और फिर गलतफहमियों के कारण अलग होने की कहानी है. कई सालों बाद उनकी मुलाकात फिर से होती है, और पुरानी भावनाएं जाग उठती हैं. पारिवारिक दबाव और गांव के झगड़े उनके रास्ते में अड़चन बनते हैं. यह फिल्म 24 अप्रैल से जी5 पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: पहली वीकेंड में तगड़ी कमाई, फिर भी अक्षय कुमार की भूत बंगला को लगा तगड़ा झटका! जानें पूरी डिटेल