सपना हुआ सच! अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम, बोली को मात देकर बने रोलां गैरो के नए बादशाह

Alexander Zverev French Open: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है. फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को कड़े मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

French Open Final Alexander Zverev won first Grand Slam defeated new king of Roland Garros
Image Source: Social Media

Alexander Zverev French Open: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है. फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को कड़े मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. चार घंटे 20 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले के बाद जीत हासिल करते ही ज्वेरेव भावुक नजर आए.

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के लिए यह जीत बेहद खास रही. इससे पहले वे तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में हार का सामना कर चुके थे. 2020 यूएस ओपन, 2024 फ्रेंच ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्हें निराशा मिली थी. लेकिन इस बार उन्होंने दबाव भरे क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना पूरा कर लिया.

पहले सेट में ज्वेरेव का एकतरफा प्रदर्शन

फाइनल की शुरुआत से ही ज्वेरेव पूरी लय में दिखाई दिए. उन्होंने पहले गेम में ही सर्विस ब्रेक हासिल कर बढ़त बनाई और अपनी ताकतवर सर्विस तथा आक्रामक शॉट्स के दम पर कोबोली को कोई मौका नहीं दिया. महज 34 मिनट में उन्होंने पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया.

दूसरे सेट में कोबोली की दमदार वापसी

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में उतर रहे फ्लेवियो कोबोली ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की. उन्होंने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए ड्रॉप शॉट्स का प्रभावी इस्तेमाल किया. 4-4 की बराबरी के बाद उन्होंने ज्वेरेव की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट 6-4 से जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया.

तीसरे सेट में ज्वेरेव ने फिर बनाई बढ़त

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अधिकांश समय दोनों ने अपनी सर्विस बचाए रखी, लेकिन 10वें गेम में कोबोली की कुछ गलतियों का फायदा उठाते हुए ज्वेरेव ने अहम ब्रेक हासिल किया. इसके बाद उन्होंने सेट 6-4 से जीतकर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली.

चौथे सेट में कोबोली ने दिखाया संघर्ष

चौथे सेट में ज्वेरेव पर दबाव साफ नजर आया और उन्होंने शुरुआती दौर में ही अपनी सर्विस गंवा दी. हालांकि बाद में उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर कर लिया. सेट का फैसला टाई-ब्रेक में हुआ, जहां कोबोली ने बेहतरीन फोरहैंड विनर लगाकर सेट अपने नाम किया और मुकाबले को निर्णायक पांचवें सेट तक पहुंचा दिया.

निर्णायक सेट में दिखी चैंपियन की झलक

पांचवें और अंतिम सेट में ज्वेरेव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी सर्विस पर 83 प्रतिशत अंक जीते और लगातार दबाव बनाकर कोबोली से कई गलतियां कराईं. शुरुआती ब्रेक मिलने के बाद जर्मन खिलाड़ी ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली और 6-1 से सेट जीतकर फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया.

जर्मन टेनिस के इतिहास में दर्ज हुई उपलब्धि

इस जीत के साथ ज्वेरेव ने जर्मन टेनिस इतिहास में एक खास स्थान बना लिया है. वह 1937 में हेनर हेन्केल के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा 1996 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोरिस बेकर की सफलता के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं.

कोबोली ने भी छोड़ी गहरी छाप

हालांकि फ्लेवियो कोबोली खिताब जीतने से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. उनके इस प्रदर्शन के बाद विश्व रैंकिंग के शीर्ष-10 खिलाड़ियों में शामिल होने की संभावना भी मजबूत हो गई है.

ये भी पढ़ें- Bullet Train: सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर! बंगाल को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात