Bihar Election 2025: JDU ने 44 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, लिस्ट में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम

Four Muslim candidates are named in the JDU candidate list

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं. इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. 

इसी के साथ 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं. आपको बता दें कि पार्टी ने इस बार 101 लोगों की सूची में सिर्फ 4 मुसलमान उम्मीदवार को उतारा है. इस बार अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर और चैनपुपर से जमा खान उम्मीदवार हैं.