रूस में रहने वाले भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त चेतावनी! नौकरी का लालच बन रहा जानलेवा सौदा

रूस में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने सख्त चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी उन लोगों के लिए है जो रूसी सेना में भर्ती होने के ऑफर को स्वीकार कर रहे हैं. मंत्रालय का कहना है कि ऐसे किसी भी ऑपर को स्वीकार न करें. दरअसल हाल ही में इसी से संबंधित कई मामले सामने आए हैं. 

Foreign Ministry released advisory for indian students at russia regarding fake job scams
Image Source: Social Media

रूस में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने सख्त चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी उन लोगों के लिए है जो रूसी सेना में भर्ती होने के ऑफर को स्वीकार कर रहे हैं. मंत्रालय का कहना है कि ऐसे किसी भी ऑपर को स्वीकार न करें. दरअसल हाल ही में इसी से संबंधित कई मामले सामने आए हैं. 

जानकारी के अनुसार भारतियों को नौकरी का झूठा लालच दिया जा रहा है. साथ ही लालच देकर उन्हें रूसी सेना में भी शामिल किया जा रहा है. भारत सरकार ने इसपर त्वरित एक्शन लिया और वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है. मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से इस संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है. 

दोनों जगह उठाया है ये मुद्दा 

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस मामले पर उन्होंने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह बात की है. दोनों ही जगह इस मुद्दों को उठाकर रूसी अधिकारियों से सख्ती से आग्रह भी किया है. जिसके बाद इसपर संज्ञान लिया जा रहा है और त्वरित रोकने की बात अधिकारियों से कही गई है. मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि जिन भारतीयों को फंसाकर भर्ती किया गया है. उन्हें जल्द से जल्द मुक्त किया जाए. 

बैठक में उठाया था ये मुद्दा 

आपको बता दें कि ये फर्जी भर्ती का मुद्दा इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक में भी उठाया था. यानी भारत सरकार रूसी सरकार पर लगातार इस मुद्दे को लेकर दबाव बनाए हुए है. ताकि किसी भी भारतीय को मजबूरी में या फिर धोखे से इस स्थिति में न धकेल दिया जाए. ये काफी खतरनाक हो सकता है. इसी के साथ सरकार लगातार अपने नागरिकों के भी संपर्क में है जो इस प्रक्रिया से प्रभावित हुए हैं. लोगों ने सरकार से वापसी करने की अपील की है. 

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उधर मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया. इस बयान में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सेना में शामिल होने के किसी भी ऐसे प्रस्ताव से दूर रहें. ऐसा इसलिए क्योंकि ये बेहद ही खतरनाक कदम है. वहीं ऐसा कई एजेंसियां कर रही है. इसलिए ये काफी चिंताजनक भी है. जानकारी के अनुसार कई एजेंसियाँ या दलाल रूस में रोज़गार का सपना दिखाकर युवाओं को आकर्षित कर रही हैं, लेकिन असलियत में उन्हें सीधे सेना में धकेल दिया जाता है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लालच में न फँसें और किसी भी संदिग्ध ऑफर की तुरंत जानकारी दें.

यह भी पढ़ें: तुर्की में अलर्ट! कतर में नेतन्याहू के हमले से कतरा गए एर्दोगन, तैयार कर लिए AWACS और लड़ाकू विमान