Vietnam Flood: वियतनाम में बाढ़ से तबाही...सड़कें समंदर में हुई तब्दील, देखें VIDEO

Flood devastation in Vietnam roads turned into sea

वियतनाम इन दिनों गंभीर बाढ़ संकट से जूझ रहा है. देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों को पानी में डूबो दिया है. कई शहरों और गांवों में हालात इतने खराब हो गए कि बचाव दलों को नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से लोगों को उनके डूबे हुए घरों की छतों से निकालना पड़ा. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से दक्षिण-मध्य वियतनाम में लगातार बारिश हो रही है. यह बारिश सामान्य मानसूनी सीज़न से अधिक है और इसके कारण कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तथा ऐतिहासिक क्षेत्रों में बार-बार बाढ़ की स्थिति बन गई है. कई स्थानों पर पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का समय भी मुश्किल से मिला.